कूल्हे में दर्द हो तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 15:40


कूल्हे के दर्द के उपाय :-

कूल्हे के दर्द का उपचार करने के लिए कई प्रकार के उपाय अपनाए जा सकते हैं जैसे कि रोगी को दर्द में आराम पहुंच सके। इसलिए पीड़ित व्यक्ति को कूल्हे के दर्द का उपाय करने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाने चाहिए:
घरेलु उपचार

कूल्हे के दर्द का उपचार करने के लिए घरेलू नुस्खे भी काफी कारगर हो सकते हैं। कुछ असरदार घरेलू नुस्खे निम्नलिखित हैं:

गर्म सिकाई: गर्म बोतल या हीटिंग पैड से कूल्हों में सिकाई करने से हड्डियों और मांसपेशियों में रक्त संचार बढ़ता है जिससे दर्द कम होता है।

वॉर्म बाथ: हल्के गर्म पानी में नहाने से कूल्हों के साथ - साथ पूरे शरीर की हड्डियों में रक्त संचार और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है जिससे दर्द का एहसास कम होता है।

ठंडी सिकाई: ठंडी सिकाई करने से कूल्हों में हो रह जलन कम होता है और वह स्थान सुन्न हो जाता है जिससे दर्द का एहसास नहीं होता है।

हाइड्रोथेरेपी: पानी के उत्प्लावन बल के कारण कूल्हों पर गुरुत्वाकर्षण बल का दबाव कम होता है जिससे कूल्हों में दर्द कम महसूस होता है।

मालिश: नारियल और नीलगिरी के तेल को मिलाकर मालिश करने से कूल्हों का दर्द कम हो सकता है।

टॉपिकल पेन रिलिवर्स: कुछ क्रीम और मलहम लगाने से कूल्हों के दर्द से आराम मिल सकता है। इन क्रीम और मलहम में मेंथॉल जैसे तत्व होते हैं जो दर्द का एहसास नहीं होने देते हैं।

हल्दी और दूध: हल्दी में सुजनरोधी गुण होते हैं जो कूल्हों के सूजन को कम करने में मदद करते हैं। दूध में कैल्शियम होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info